Roorki News: गन्ना कोल्हुओं में पेराई शुरू, 400 से 470 रुपये क्विंटल गन्ने का भाव
रुडकी, अक्टूबर 1 -- Roorki News: झबरेड़ा, संवाददाता। कस्बा झबरेड़ा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार से गन्ना कोल्हुओं में पेराई का काम शुरू हो गया। पेराई सत्र के पहले दिन गन्ने का भाव 400 से 470 रुपये प्रति क्विंटल तक रहा। कोल्हुओं के संचालन के साथ गुड़ बनाने का काम भी शुरू हो गया है। झबरेड़ा के अलावा कोटवाल आलमपुर, भक्तोंवाली और आसपास के गांवों में भी गन्ना कोल्हू शुरू हो गए हैं। शेरपुर खेलमऊ के गन्ना क्रेशर में भी गन्ने की पेराई शुरू कर दी गई है। किसानों का कहना है कि कोल्हू शुरू होने से अब गन्ने की फसल को खेतों से निकालने में सुविधा होगी। साथ ही गन्ने की पत्तियां और अन्य अवशेष पशुओं के चारे के काम आ सकेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.