रुडकी, अगस्त 3 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। गणेशपुर में एडीबी की सीवर लाइन के आसपास भू-धंसाव और भवनों को नुकसान के मद्देनजर सोमवार से जल संस्थान के गंगा अनुभाग ने प्रभावित क्षेत्र में मलबा निकालने का काम तेज कर दिया है। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर लगातार निगरानी के निर्देश दिए। सहायक अभियंता जुनैद गौड़ और कनिष्ठ अभियंता मोहित राणा ने गणेशपुर के साथ-साथ शेखपुरी, कृष्ण नगर, राजेंद्र नगर और सुभाष नगर में चल रहे मलबा निकालने और सीवर सफाई कार्यों का जायजा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...