रुडकी, अगस्त 21 -- Roorki News: भगवानपुर, संवाददाता। रुड़की ब्लॉक क्षेत्र के नन्हेड़ा अनंतपुर गांव के लोगों ने राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को पत्र भेजकर मुख्य रास्ते पर जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। उन्होंने इसके लिए सड़क को ऊंचा बनाकर निर्माण कराने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि मुख्य रास्ते पर नाले का गंदा पानी करीब तीन फीट तक भर जाता है। आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रास्ते के बराबर में कई खेत हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...