रुडकी, सितम्बर 9 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। खेल महाकुंभ के तहत बुधवार को तांशीपुर और न्याय पंचायत नन्हेड़ा अनंतपुर में एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में अंडर-14 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं ने दमखम दिखाया। तांशीपुर में बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अक्षा प्रथम रहीं। 200 मीटर में लाईबा प्रथम और आरजू द्वितीय, जबकि 400 मीटर में लाईबा प्रथम, अक्षा द्वितीय और रिया तृतीय रहीं। 1500 मीटर में रिया प्रथम, छवि द्वितीय और आरोही तृतीय रहीं। ऊंची कूद में आरजू ने पहला स्थान हासिल किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...