Roorki News: खेल महाकुंभ में एंबीशन पब्लिक स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन
रुडकी, सितम्बर 19 -- Roorki News: झबरेड़ा, संवाददाता। खेल महाकुंभ के विधानसभा स्तर पर लाठरदेवा न्याय पंचायत की ओर से आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में एंबीशन पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, कबड्डी, खो-खो और वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंडर-14 शॉट पुट प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र सानिध्य ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं डिस्कस थ्रो में दीपांशु ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो प्रतियोगिता में अक्षय यादव, नित्य परमार और मक्खन सिंह का चयन जिला स्तर के लिए हुआ। वॉलीबॉल के अंडर-14 और अंडर-16 दोनों वर्गों में विद्यालय की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.