रुडकी, जुलाई 23 -- Roorki News: झबरेड़ा। खजूरी गांव निवासी रिजुल त्यागी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने खेत की सिंचाई के लिए दस एचपी का सोलर पंप लगवाया था, जिसमें 17 सोलर पैनल लगे थे। 11 जुलाई को पिता खेत पर पहुंचे तो सभी 17 सोलर पैनल गायब मिले। चोर सोलर सिस्टम की केबल, स्ट्रक्चर और लोहे के पाइप भी उखाड़कर ले गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- Roorki News: छह किसानों के नलकूपों से मोटर और विद्युत उपकरण चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...