रुडकी, अक्टूबर 28 -- Roorki News: मंगलौर, संवाददाता। मंगलौर पुलिस ने नारसन खुर्द क्षेत्र में खेत से ट्रांसफार्मर चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रोहित उर्फ झारा निवासी नारसन खुर्द के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है। नारसन खुर्द निवासी शुकला देवी के खेत में नलकूप संचालन के लिए 25 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर लगा हुआ था। बीती 9 और 10 सितंबर की रात अज्ञात चोरों ने ट्रांसफार्मर चोरी कर लिया था। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...