Roorki News: खेत में फंसे दो ट्रैक्टरों से बैटरी चोरी, किसानों ने दी तहरीर
रुडकी, अगस्त 27 -- Roorki News: झबरेड़ा। झबरेड़ी कलां निवासी किसान सुरेश पाल और अरविंद कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार शाम सुरेश पाल ट्रैक्टर-बोगी लेकर खेत से पशुओं के लिए चारा लेने गया था। चारा भरने के बाद घर लौटते समय ट्रैक्टर खेत में मिट्टी में धंस गया। ट्रैक्टर को निकालने के लिए अरविंद कुमार अपना ट्रैक्टर लेकर मौके पर पहुंचे, लेकिन वह भी मिट्टी में धंस गया। दोनों ट्रैक्टरों से बैटरियां गायब मिलीं। थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: खेत में लगी झटका मशीन और बैट्री चोरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.