रुडकी, अक्टूबर 15 -- Roorki News: एक सप्ताह के भीतर तीसरी बार हुई मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी है। खेतों में पककर तैयार खड़ी धान की फसल जमीन पर बिछ गई है। कई खेतों में पानी भरने से फसल डूब गई है। वहीं, कटाई के बाद खेतों के किनारे रखी गई धान की फसल भी बारिश में भीग गई। मौसम की इस बेरुखी ने किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फेरने का खतरा पैदा कर दिया है। किसानों के सामने अब फसल को बचाने की चुनौती खड़ी हो गई है। लगातार बारिश के कारण खेतों में पानी सूखने से पहले ही दोबारा बारिश हो रही है। इससे धान के दाने काले पड़ने और उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है। किसानों का कहना है कि यदि मौसम का यही हाल रहा तो उनकी सालभर की मेहनत बेकार हो जाएगी और परिवार के भरण-पोषण का संकट खड़ा हो सकता है। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: बारिश...