रुडकी, जुलाई 11 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। बारिश रुकने के बाद सोनाली नदी का जलस्तर कम हो गया है। पानी आबादी से उतारकर अभी कृषि भूमि में फैला हुआ है। जिससे हरे चारे का संकट गहरा गया है। बारिश होने के चलते स्थानीय सोलानी नदी का जलस्तर उफान पर आ गया था। जिसकी वजह से लादपुर, रेडा, माखियली, मोहम्मदपुर बुजुर्ग, धरमपुर, हस्तमौली,अवदीपुर, व अहियापुर आदि कई गांव की आबादी में पानी घुस गया था और हजारों हेक्टेयर भूमि पर भी सोनाली नदी का पानी फैल गया था। लेकिन शुक्रवार की देर रात बारिश बंद हो गई और शनिवार को तेज धूप भी निकली। जिसकी वजह से ग्रामीणों को थोड़ा राहत मिली है। यह भी पढ़ें- लक्सर में आबादी और हजारों हेक्टेयर कृषि भूमि में घुसा नदी का पानी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...