Roorki News: खेतों में पानी घुसा तो भड़के किसान, सिंचाई विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन
रुडकी, अगस्त 19 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। कुआं खेड़ा गांव में सोलानी नदी का पानी खेतों में घुसने से फसल बर्बाद होने का आरोप लगाकर बुधवार को ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग और खनन कारोबारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाकर तटबंध और क्षतिग्रस्त हिस्सों की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि सोलानी नदी के तटबंध और आसपास के हिस्सों की स्थिति लंबे समय से खराब है। नदी का पानी खेतों में पहुंचने के कारण गन्ना, धान समेत अन्य फसलें जलमग्न हो गई हैं। किसानों के मुताबिक पानी में फसलें खराब होने से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.