रुडकी, सितम्बर 28 -- Roorki News: भगवानपुर, संवाददाता। खुब्बनपुर गांव में कृषि भूमि में पिछले दो साल से जलभराव की समस्या के समाधान की उम्मीद जगी है। किसानों की परेशानी को देखते हुए प्रशासन और सिंचाई विभाग ने नाला निर्माण की कवायद शुरू कर दी है। एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी के निर्देश पर राजस्व और सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम ने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर प्रस्तावित नाले के लिए सर्वे किया। टीम में राजस्व निरीक्षक सुभाष चौहान, उप निरीक्षक गुलशन कुमार, चकबंदी उप निरीक्षक सुनील कुमार और सिंचाई विभाग के अवर अभियंता शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...