रुडकी, अक्टूबर 3 -- Roorki News: लक्सर। विधायक उमेश कुमार ने बताया कि खानपुर में संत रविदास धाम की स्थापना का शिलान्यास 25 अक्टूबर को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रविदास धाम को सामाजिक समानता, भाईचारे और संत रविदास के विचारों को समर्पित केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना है। उन्होंने धाम की स्थापना को लेकर क्षेत्र की विभिन्न रविदास मंदिर समितियों से जुड़े पदाधिकारियों और सदस्यों ने मुलाकात की। इस दौरान शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। लक्सर, खानपुर और आसपास के गांवों से जुड़े लोगों ने भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...