रुडकी, सितम्बर 8 -- Roorki News: लक्सर। कस्बे के खाटू श्याम मंदिर परिसर में पिछले कई दिनों से लगातार सांप निकल रहे हैं। वन विभाग की टीम सांपों को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ रही है। मंदिर कमेटी के कर्मचारियों के अनुसार, आसपास कई खाली प्लाटों में बारिश का पानी जमा होने से सांप मंदिर परिसर में आ रहे हैं। वन रेंजर महेंद्र गिरी ने बताया कि सांप निकलने की सूचनाएं लगातार मिल रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...