रुडकी, अगस्त 29 -- Roorki News: रुड़की, कार्यालय संवाददाता। सोलानी नदी पुल और पुराने कलियर मार्ग पर सड़क के गड्ढे भरने के दावे को लेकर शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिंचाई विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यूपी सिंचाई विभाग के ईई कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। धरने के दौरान विभागीय अधिकारियों की ओर से गड्ढे भरने का दावा किया गया। वहीं, अधिशासी अभियंता विकास त्यागी ने जिलाध्यक्ष को बताया कि मौके पर कोई काम नहीं हुआ है। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता और विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहां गड्ढे भरे नहीं मिलने पर कार्यकर्ता भड़क गए और मार्ग पर जाम लगाकर विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। यह भी पढ़ें- Roorki News: उर्स में उमड़ी भीड़ तो चरमराई यातायात व्यवस्था, घंटों जाम में फंसे जायरीन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...