Roorki News: खंजरपुर में रामलीला का शुभारंभ, भरत मिलाप का मंचन
रुडकी, अक्टूबर 16 -- Roorki News: श्रीकृष्ण रामलीला समिति खंजरपुर में पूर्व मेयर गौरव गोयल ने दीप प्रज्वलित कर रामलीला का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि रामलीला भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं की अमूल्य धरोहर है। इसके माध्यम से नई पीढ़ी को भगवान श्रीराम के आदर्शों से जोड़ने का अवसर मिलता है। इस दौरान भरत-निषाद संवाद, चित्रकूट की झांकी, भरत मिलाप और जटायु मिलन का मंचन किया गया। समिति पदाधिकारियों ने गौरव गोयल को सम्मानित किया। मौके पर अध्यक्ष महेश कुमार, सचिव अमित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अमन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Amroha News: भरत मिलाप का मंचन देख भाव विभोर हुए श्रद्धालु यह भी पढ़ें- Roorki News: पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया रामलीला का शुभारंभ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.