रुडकी, सितम्बर 28 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। रुड़की ब्लॉक के क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने चार वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर विकास कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी दी। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख राव लुबना ने सभी बीडीसी सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि बीडीओ सुमन कुटियाल दत्ताल ने कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने कार्यकाल के दौरान विकास कार्यों के माध्यम से जनता को लाभ पहुंचाने का काम किया है। कहा कि विकास कार्य ही उनकी पहचान बनते हैं और जनता उन्हें दोबारा प्रतिनिधित्व का अवसर भी देती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...