रुडकी, अक्टूबर 14 -- Roorki News: नगर निगम रुड़की की ओर से सालियर में कूड़ा निस्तारण प्लांट के निर्माण का शुभारंभ किया गया है। यह प्लांट केवल नगर निगम का ही नहीं बल्कि आसपास के साथ निकायों के कूड़े का वैज्ञानिक ढंग से निस्तारण करेगा। बुधवार को सालियर में क्लस्टर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्लांट का भूमि पूजन किया गया। मेयर अनीता ललित अग्रवाल और नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने पूजा अर्चना कराकर प्लांट का शुभारंभ किया किया। सालियर में लग रहे क्लस्टर प्लांट में अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से कूड़े का निस्तारण किया जाएगा। नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने बताया कि प्लांट का उद्देश्य अपशिष्ट का वैज्ञानिक और व्यवस्थित तरीके से प्रबंधन करना है, ताकि शहरों में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर होने के साथ पर्यावरण को भी सुरक्षित रखा जा सके। इस अवसर पर संबंधित कंपनी क...