रुडकी, अक्टूबर 15 -- Roorki News: हरिद्वार जिले में पावर क्रेशर और पावर खड़े कोल्हू संचालकों को लाइसेंस के लिए आवेदन करने का एक और मौका दिया गया है। खांडसारी निरीक्षक कार्यालय की ओर से लाइसेंस के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर निर्धारित की गई है। निर्धारित अवधि के बाद आवेदन की समय सीमा बढ़ाया जाना संभव नहीं होगा। खांडसारी निरीक्षक मोनिका रंधावा ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पावर क्रेशर एवं पावर खड़े कोल्हू इकाइयों के लाइसेंस के लिए आवेदन की अवधि प्रतिवर्ष एक जून से 30 सितंबर तक निर्धारित रहती है, लेकिन इस बार कुछ दिक्कतों के चलते किसान और इकाई स्वामी लाइसेंस के लिए समय पर आवेदन नहीं कर पाए। यह भी पढ़ें- JOBS: हरियाणा में फूड सेफ्टी ऑफिसर बनने का आखिरी मौका! 45 पदों के लिए 19 अक्टूबर तक करें आवेदनआवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी किसानों और इका...