रुडकी, सितम्बर 3 -- Roorki News: रुड़की। कोर्ट परिसर रामनगर से चोरी हुई बाइक के मामले में गंगनहर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर बाइक बरामद कर ली। पुलिस के अनुसार 31 अगस्त को सचिन कुमार की बाइक कोर्ट परिसर से चोरी हो गई थी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने वाहन चोर की तलाश शुरू की। कोतवाली प्रभारी के निर्देश पर गठित टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे कैमरों समेत अन्य डिजिटल साक्ष्य जुटाए। साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर आरोपी की तलाश की गई। बुधवार को सूचना के आधार पर पुलिस ने लाठरदेव पनियाला तिराहे के पास आम के बाग से मोमीन निवासी लंढौरा, मंगलौर को दबोच लिया। उसके कब्जे से चोरी की बिना नंबर की बाइक बरामद हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...