Roorki News: कैमरे को छत की ओर फोकस करने का आरोप, विरोध करने पर दो महिलाओं से मारपीट
रुडकी, अगस्त 20 -- Roorki News: झबरेड़ा, संवाददाता। कस्बा निवासी दो महिलाओं ने पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति पर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाकर कोतवाली में तहरीर दी। महिलाओं का आरोप है कि पड़ोसी ने अपने घर के बाहर ऐसा कैमरा लगाया है, जिसका फोकस उनकी मकान की छत की ओर है। इससे उनकी निजता प्रभावित हो रही थी। महिलाओं ने पुलिस को बताया कि गर्मी के कारण वे अक्सर शाम के समय अपने मकान की छत पर जाती हैं। छत पर उनका बाथरूम भी बना हुआ है। आरोप है कि कैमरे का फोकस उनकी छत की ओर होने के कारण उन्हें निजता भंग होने की चिंता थी। महिलाओं ने सामने रहने वाले व्यक्ति से कैमरे का रुख बदलने या उसे हटाने के लिए कहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.