रुडकी, अक्टूबर 1 -- Roorki News: रुड़की। कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने रामनगर क्षेत्र के ऋषिनगर में वैशाली मंडप के सामने नवनिर्मित सड़क का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क, नाली और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता विकास कार्यों को धरातल पर उतारना है। इस दौरान पार्षद मनीष बॉलर, पंकज सतीजा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...