रुडकी, सितम्बर 27 -- Roorki News: केशव नगर मोहल्ले में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस से मामले की जांच करने की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह केशव नगर मोहल्ले में लोगों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। कुछ ही देर में इसकी सूचना आसपास के लोगों और परिजनों को दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान अमित पुत्र राजेश निवासी केशव नगर, लक्सर के रूप में की। यह भी पढ़ें- Dehradun News: लक्सर के केशव नगर मोहल्ले में मिला शव युवक का शव मिलने की सूचना से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलने पर लक्सर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिं...