Roorki News: कुआंखेड़ा में युवक पर जानलेवा हमला, गंडासे से सिर पर किया वार
रुडकी, अगस्त 16 -- Roorki News: कोतवाली क्षेत्र के कुंवाखेड़ा गांव में 13 अगस्त की रात एक युवक पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। गंभीर हालत में उसे एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। मामले में युवक की पत्नी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के कुआं खेड़ा गांव निवासी राज देवी पत्नी अरविंद कुमार निवासी कुआंखेड़ा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 13 अगस्त की रात करीब 10 बजे उसके पति अरविंद कुमार घर से अपने घेर में सोने के लिए जा रहे थे। आरोप है कि दुर्गा माता मंदिर के पास पहले से मौजूद कर्णपाल ने अपने साथियों संदीप, आर्यन, संजय, अंकुर, पंकज, विनीत, विवेक और अमित के साथ मिलकर अरविंद पर हमला कर दिया। आरोप है कि कर्णपाल ने गंडासे से अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.