रुडकी, सितम्बर 18 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। लक्सर शुगर मिल के अधिकारियों ने माडाबेला समेत कई गांवों में किसानों के साथ बैठक कर गन्ने से संबंधित समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने समस्याओं के निदान का आश्वासन दिया। इस दौरान मिल की व्यवस्थाओं को लेकर सुझाव भी लिए गए। गन्ना केन मैनेजर अनिल कुमार ने किसानों से कहा कि वे अपना गन्ना लक्सर शुगर मिल को ही आपूर्ति करें। उन्होंने किसानों से किसी अन्य स्थान पर गन्ने की आपूर्ति नहीं करने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...