रुडकी, अक्टूबर 9 -- Roorki News: झबरेड़ा, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला अध्यक्ष विजय शास्त्री ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों से किसान लगातार नुकसान झेल रहे हैं। खेती अब लाभ का सौदा नहीं रह गई है, जिसके चलते किसानों की नई पीढ़ी खेती-किसानी से दूर होती जा रही है। विजय शास्त्री ने किसानों की बैठक में कहा कि कई राज्यों में किसानों को नलकूपों के लिए निशुल्क बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। उत्तराखंड के किसान भी लंबे समय से निशुल्क बिजली की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गन्ना कोल्हुओं को बंद कराने का प्रयास किया तो किसान यूनियन इसका विरोध करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...