रुडकी, सितम्बर 2 -- Roorki News: रुड़की। अलग-अलग स्थानों से एक किशोर, युवती और एक बुजुर्ग लापता हो गए। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थिति प्रेम मंदिर वाली गली निवासी रवि लूथरा ने पुलिस को बताया कि उनकी 68 वर्षीय मां परवीन बिना बताए घर से कहीं चली गई। काफी तलाश करने के बाद भी उनका पता नहीं चल सका। रिश्तेदारों और परिचितों से जानकारी लेने के बावजूद कोई सुराग नहीं लग पाया। वहीं, टोडा कल्याणपुर गांव निवासी जुगेश ने बताया कि उसका 13 वर्षीय बेटा सावन घर से बिना बताए चला गया। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। उधर, एक गांव निवासी एक ग्रामीण ने गांव के ही एक युवक पर उसकी बेटी को बहला- फुसलाकर ले जाने आरोप लगाया है। पुलिस ने तीनों मामलों में गुमशुदगी दर्ज कर तलाश ...