रुडकी, अगस्त 4 -- Roorki News: मंगलौर। एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी 15 वर्षीय पुत्री 31 जुलाई को अचानक लापता हो गई। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मोबाइल फोन की जांच में पता चला कि किशोरी फेसबुक पर समीर नाम की आईडी से लगातार बातचीत कर रही थी। इंस्पेक्टर भगवान महर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...