रुडकी, सितम्बर 17 -- Roorki News: मंगलौर। एक गांव निवासी एक ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी 16 सितंबर को घर से लापता हो गई। सीसीटीवी फुटेज में गांव का ही एक युवक उसे अपने साथ ले जाता दिखाई दिया। आरोप है कि युवक शादी का झांसा देकर उसे बहला-फुसलाकर ले गया है। कोतवाली प्रभारी भगवान सिंह महर ने बताया कि युवक पर केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...