रुडकी, नवम्बर 21 -- Roorki News: कलियर। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि दरगाह क्षेत्र में एक नाबालिग बालिका संदिग्ध अवस्था में घूमती हुई मिली थी। पूछताछ में उसने खुद को लुधियाना का निवासी बताया, लेकिन वह अपने घर का पूरा पता नहीं बता सकी। इसके बाद पुलिस उसे महिला डेस्क पर ले आई। पुलिस ने लुधियाना पुलिस कंट्रोल रूम से संपर्क किया। इसके बाद पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर बालिका को उनके सुपुर्द कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...