रुडकी, अगस्त 16 -- Roorki News: रविवार को शहर में दिनभर आसमान पर काले बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ रहा। बादलों के बीच चली ठंडी हवाओं ने लोगों को उमस और गर्मी से राहत दिलाई। मौसम सुहाना रहने से लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि, बारिश नहीं होने से लोगों को मायूसी भी हुई। आईआईटी रुड़की की कृषि मौसम वेधशाला के मुताबिक रिपोर्ट के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम रहा। तापमान में गिरावट के चलते दिनभर मौसम ठंडा रहा। मौसम केंद्र के अनुसार सुबह के समय सापेक्षिक आर्द्रता 97 प्रतिशत और शाम को 86 प्रतिशत दर्ज की गई। दक्षिण-पश्चिम दिशा से 0.8 किलोमीटर प्रति घंटे...