Roorki News: कार-बाइक की भिड़ंत, युवक घायल
रुडकी, अगस्त 20 -- Roorki News: बुग्गावाला। तेलपुरा गांव के पुल के समीप गुरुवार को कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल युवक की पहचान सोहलपुर निवासी सुकरम के रूप में हुई है। बताया गया कि गुरुवार को वह बाइक से तेलपुरा की ओर जा रहा था। इसी दौरान पुल के समीप सामने से आ रही कार से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गया। थाना प्रभारी अंकुर शर्मा ने बताया कि कार और बाइक की भिड़ंत में एक व्यक्ति घायल हुआ था। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.