Roorki News: कार की टक्कर से बाइक सवार घायल
रुडकी, सितम्बर 3 -- Roorki News: झबरेड़ा। कस्बे में गुरुकुल मार्ग पर पेट्रोल पंप के सामने मंगलवार को तेज गति से आ रही कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। ग्राम बटोल निवासी राहुल कुमार मंगलवार को बाइक से गुरुकुल नारसन जा रहा था। बताया गया कि जैसे ही वह गुरुकुल मार्ग पर पेट्रोल पंप के सामने पहुंचा, तभी पीछे से तेज गति से आ रही कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद राहुल बाइक समेत सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, हादसे के बाद कार चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई है। पुलिस कार और चालक की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.