Roorki News: कांवड़ यात्रा: पटरी मार्ग पर दिन-रात होगी सफाई
रुडकी, जुलाई 21 -- Roorki News: रुड़की। नगर निगम ने कांवड़ पटरी मार्ग की साफ-सफाई के लिए 100 से अधिक सफाई कर्मचारियों को अस्थायी रूप से नियुक्त किया है। ये कर्मचारी अलग-अलग शिफ्टों में दिन और रात लगातार सफाई व्यवस्था संभालेंगे, ताकि यात्रा मार्ग पर हर समय स्वच्छता बनी रहे। मुख्य नगर आयुक्त गोपाल राम बेनीवाल के अनुसार कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए विशेष सफाई योजना तैयार की गई है। सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी इस प्रकार लगाई गई है कि किसी भी समय मार्ग पर कूड़ा जमा न होने पाए। इसके अलावा नियमित रूप से कूड़ा उठाने और मार्ग पर पानी का छिड़काव भी कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.