रुडकी, जुलाई 19 -- Roorki News: भगवानपुर, संवाददाता। कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं को त्वरित और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रविवार को 108 एम्बुलेंस सेवाओं का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में एम्बुलेंसों की कार्यशीलता, चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता और कर्मचारियों की उपस्थिति की बारीकी से जांच की गई। 108 सेवा प्रभारी जितेंद्र सिंह और फार्मासिस्ट मास्टर ट्रेनर मोहम्मद इकराम ने संयुक्त रूप से एम्बुलेंसों का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रत्येक एम्बुलेंस में उपलब्ध चिकित्सा उपकरण, ऑक्सीजन सिलेंडर, आवश्यक दवाइयां, उपभोग्य सामग्री, साफ-सफाई और वाहनों की तकनीकी स्थिति का परीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन) और पायलट की उपस्थिति, वर्दी तथा आवश्यक दस्तावेजों का भी सत्यापन किया...