रुडकी, जुलाई 2 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। आगामी कांवड़ मेले को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है। इस बार मेले में सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर कोई चूक न हो इसके लिए एसपी देहात की अध्यक्षता में गुरुवार को पुलिस अधिकारियों की हाई लेवल बैठक आयोजित की गई। बैठक में रुड़की सर्किल के सभी क्षेत्राधिकारी, कोतवाली प्रभारी, थाना प्रभारी और यातायात पुलिस के अधिकारियों ने भाग लिया। करीब दो घंटे तक चली बैठक में कांवड़ मेले के हर पहलू पर विस्तृत मंथन हुआ और अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए। गुरुवार को एसी देहात कार्यालय में आयोजित बैठक में एसपी देहात शेखर चंद्र सुयासल ने सबसे पहले कांवड़ मार्गों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। यह भी पढ़ें- Dehradun News: कांवड़ मेले की तैयारियो...