रुडकी, जुलाई 28 -- Roorki News: भगवानपुर, संवाददाता। आगामी कांवड़ मेले को लेकर मंगलवार को कोतवाली परिसर में एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल और पुलिस क्षेत्राधिकारी सुमित पांडेय की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न सेवा शिविर संचालकों, एसपीओ और गणमान्य लोगों ने भाग लिया। बैठक में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, चिकित्सा सहायता, सेवा शिविरों के संचालन तथा पुलिस-प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखने पर चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों ने सभी स्वयंसेवकों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अधिकारियों ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की प्राथमिकता है। यह भी पढ़ें- व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ समन्वय बैठक आयोजित यह भी पढ़ें- Bagpat New...