रुडकी, जुलाई 21 -- Roorki News: रुड़की। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष चौधरी राजेन्द्र सिंह ने स्मार्ट मीटर के मामले में मंगलवार को एक बार फिर पलटवार कर कहा कि यह मामला केवल स्मार्ट मीटर तक सीमित नहीं है, बल्कि जनता के हितों से जुड़े कई मुद्दों पर पार्षदों की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। उन्होंने अपने कैंप कार्यालय में दावा किया कि एक पार्षद ने ही पहले बोर्ड बैठक से पूर्व अन्य पार्षदों पर 11-11 हजार रुपये के लिफाफे लेने का आरोप लगाया था। ऐसे में पार्षदों को जनता के सामने अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ पार्षदों को छोड़ दिया जाए तो अधिकांश पार्षदों ने स्मार्ट मीटर का खुलकर विरोध नहीं किया। यह भी पढ़ें- Roorki News: स्मार्ट मीटर पर बयान से बढ़ा सियासी विवाद, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष के खिलाफ पार्षदों ने खोला मोर्चा उन्होंने स...