Roorki News: कलियर में बंद सीसीटीवी कैमरों ने बढ़ाई पुलिस की चुनौती
रुडकी, अक्टूबर 8 -- Roorki News: कलियर, संवाददाता। रैन बसेरे में सवा माह से रह रहे बहराइच निवासी परिवार की छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, लेकिन आरोपी का कोई ठोस सुराग नहीं मिला। वहीं, दरगाह क्षेत्र में कई प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे बंद होने से पुलिस की चुनौती बढ़ गई है। पुलिस के मुताबिक घटना के बाद टीमों ने रैन बसेरे और उसके आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालना शुरू किया। पुलिस संदिग्ध लोगों की गतिविधियों के साथ ही घटना के समय क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों की जानकारी जुटा रही है। यह भी पढ़ें- कलियर में छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म फुटेज के आधार पर संदिग्धों को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की है।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.