रुडकी, अगस्त 18 -- Roorki News: कलियर, संवाददाता। साबिर पाक के सालाना उर्स के बीच सोमवार रात करीब एक बजे दरगाह पहाड़ी गेट के पास अजमेरी बाजार में आर्टिफिशियल ज्वैलरी और खिलौनों की दुकानों में संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। दुकानों से ऊंची लपटें उठती देख बाजार में अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर पानी और अन्य संसाधनों से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ को नियंत्रित किया। करीब 20 मिनट बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। यह भी पढ़ें- Dehradun News: कलियर में उर्स के दौरान तीन दुकानों में लगी आग इस दौरान आग तेजी से फैलती रही और आसपास की दुकानों में भी आग लगने का खतरा बना र...