रुडकी, अक्टूबर 12 -- Roorki News: पिरान कलियर कोतवाली पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि महमूदपुर निवासी शमशाद के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमे में न्यायालय से वारंट जारी था। पुलिस ने अभियान के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...