Roorki News: कलियर क्षेत्र में सफाईकर्मी पर महिला को कई महीने से बंधक बनाने का आरोप
रुडकी, नवम्बर 4 -- Roorki News: कलियर, संवाददाता। एक व्यक्ति ने दरगाह क्षेत्र के सफाईकर्मी पर कई माह से पत्नी को कमरे में बंधक बनाने का आरोप लगाया है। उसने पुलिस को शिकायत देकर पत्नी को आरोपी के चंगुल से मुक्त कराने और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मुंबई के जोगेश्वरी ईस्ट निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी पिछले कई माह से लापता है। आरोप है कि दरगाह क्षेत्र में तैनात एक सफाईकर्मी ने उसकी पत्नी को जबरन अपने कमरे में बंद कर रखा है। पीड़ित का कहना है कि उसकी पत्नी ने कई बार अपनी सहेली और बेटी को फोन कर कमरे में बंद रखे जाने की जानकारी दी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.