रुडकी, अगस्त 27 -- Roorki News: रुड़की। ऑल इंडिया कराटे प्रतियोगिता में पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने सम्मानित किया। उन्होंने ऋषिकेश में आयोजित प्रतियोगिता में पदक अपने नाम किए। गोयल ने कहा कि नगर के बच्चों द्वारा कराटे प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर पदक जीतना गौरव की बात है। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर कोच विपिन कुमार भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...