Roorki News: करवा चौथ की खरीदारी से बाजारों में उमड़ी भीड़, मेहंदी लगवाने का दिखा क्रेज
रुडकी, अक्टूबर 28 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। करवा चौथ पर्व को लेकर बुधवार को रुड़की के बाजारों में खरीदारी के लिए महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से महिलाएं खरीदारी के लिए बाजार पहुंचने लगी थीं। पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। किसी ने साज-श्रृंगार का सामान खरीदा तो किसी ने करवा चौथ की पूजा के लिए मिट्टी के करवे, छलनी और दीपक की खरीदारी की। ब्यूटी पार्लर और कॉस्मेटिक दुकानों पर सबसे अधिक भीड़ रही। बीटी गंज, रामनगर, मोहनपुरा, सिविल लाइंस, साकेत सहित शहर के अन्य छोटे-बड़े बाजारों में देर शाम तक चहल-पहल बनी रही। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: करवा चौथ की खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ी सुहागिनों की भीड़ वहीं, बाजार में बढ़ती भीड़ के कारण कई जगह जाम की स्थिति भी बनी रही, जिससे महिलाओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.