रुडकी, अक्टूबर 11 -- Roorki News: रविवार दोपहर हुई झमाझम बारिश ने शहर के कई इलाकों में एक बार फिर जलभराव की समस्या खड़ी कर दी। बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं सड़कों और गलियों में पानी भरने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कृष्णानगर, शिवपुरम, पनियाला रोड, अंबर तालाब, रामनगर, लेबर चौक रोड और सुभाषनगर समेत कई मोहल्लों में जलभराव हो गया। सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र में भी पानी भरने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। जलभराव प्रभावित क्षेत्रों के लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से जमा पानी अब जाकर कम हुआ था और जनजीवन सामान्य होने लगा था, लेकिन रविवार की बारिश ने फिर पुराने हालात पैदा कर दिए। शिवपुरम निवासी सुरेश कुमार, मुकेश शर्मा, राजीव और सौरभ कुमार ने बताया कि क्षेत्र की सड़कों से बड़ी मुश्किल से पानी सूख पाया था। लो...