Roorki News: कभी धूप तो कभी छाए बादल, मौसम ने बदले रंग
रुडकी, सितम्बर 30 -- Roorki News: रुड़की। नगर में बुधवार को दिनभर मौसम का मिजाज बदलता रहा। कभी तेज धूप निकली तो कभी आसमान में बादल छाए रहे। बादलों के कारण लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली, वहीं बारिश की आशंका को लेकर लोगों में चिंता भी बनी रही। हालांकि शाम ढलने के बाद मौसम साफ हो गया। दिनभर बादल और धूप के बीच मौसम सुहावना बना रहा। बुधवार को रुड़की का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में गिरावट के चलते लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.