Roorki News: कटर मशीन की चिंगारी से बंद पड़ी कंपनी में सुलगी आग, हादसा टला
रुडकी, जुलाई 23 -- Roorki News: भगवानपुर, संवाददाता। रायपुर गांव में नारायण कंपनी परिसर में सफाई कार्य के दौरान कटर मशीन से निकली चिंगारी से कूड़े के ढेर में आग लग गई। मजदूरों की सतर्कता से आग पर शुरुआती चरण में ही काबू पा लिया गया। इससे बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, बंद पड़ी नारायण कंपनी के परिसर में बुधवार की शाम लोहे के कबाड़ और मशीनरी को हटाने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान कटर मशीन से निकली चिंगारी पास में पड़े सूखे कूड़े और प्लास्टिक के कचरे पर गिर गई, जिससे धुआं उठने लगा और आग फैलने लगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.