Roorki News: कक्षा नौ के छात्र पर दरांती से हमला, सिर फाड़ा
रुडकी, सितम्बर 27 -- Roorki News: कक्षा नौ के छात्र पर पांच युवकों ने हमला कर दिया। आरोप है कि युवकों ने छात्र के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इसी दौरान एक युवक ने उसके सिर पर दरांती से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। छात्र की मां की तहरीर पर पुलिस ने पांच अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भलस्वागाज निवासी संगीता देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा आर्यन कक्षा नौ में पढ़ता है। शुक्रवार शाम पांच युवक उनके घर पहुंचे और आर्यन को बाहर बुलाकर अपने साथ ले गए। घर से कुछ दूरी पर युवकों ने आर्यन के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इसी दौरान युवकों में से एक ने आर्यन के सिर पर दरांती से वार कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से छात्र लहूलुहान होकर गिर पड़ा।मारपीट के दौरान शोर सुनक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.