Roorki News: कंपनी के गेट के बाहर मजदूरों से मारपीट कर युवक फरार
रुडकी, अगस्त 8 -- Roorki News: बुग्गावाला, संवाददाता । थाना क्षेत्र के शहीदवाला ग्रंट गांव स्थित एमबी फूड्स कंपनी में काम करने वाले मजदूरों के साथ शनिवार को कुछ बाहरी युवकों ने मारपीट कर दी। घटना कंपनी के गेट के बाहर हुई। मारपीट के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। घटना के बाद मजदूरों में रोष है। जानकारी के अनुसार शहीदवाला ग्रंट गांव में स्थित एमबी फूड्स कंपनी में गांव के ही कई युवक काम करते हैं। शनिवार को कुछ मजदूर कंपनी में काम करने के बाद गेट के बाहर मौजूद थे। इसी दौरान कुछ बाहरी युवक वहां पहुंचे। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर मजदूरों और युवकों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि बाहरी युवकों ने मजदूरों के साथ मारपीट की और बाद में मौके से फरार हो गए। बुग्गावाला ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.