रुडकी, अगस्त 25 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। एक मेडिकल संचालक से ऑनलाइन रकम खाते में डालने के नाम पर 20 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। एक युवक नगद रकम लेकर मेडिकल स्टोर पर पहुंचा था और संचालक से रकम उसके खाते में ऑनलाइन जमा करने की बात कही। संचालक ने युवक के कहने पर रकम खाते में डाल दी। कुछ समय बाद उसके खाते से 20 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। मामले में पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव माधोपुर निवासी मुसर्रफ ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दो दिन पूर्व एक युवक 20 हजार रुपये नगद लेकर उसके मेडिकल स्टोर पर पहुंचा था। युवक ने कहा कि उसे रकम अपने खाते में ऑनलाइन जमा करानी है। इस पर मेडिकल संचालक ने उसकी बात पर भरोसा कर 20 हजार रुपये उसके बताए खाते में ऑनलाइन ट्र...